कैरव गांधी अपहरण केस में 531 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : चर्चित कैरव गांधी अपहरण मामले में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 दिनों के भीतर 531 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत की गई है, जिसमें जांच के दौरान जुटाए गए तमाम तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस जांच में दो हथियार, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, लोकेशन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और कई संदिग्ध वाहनों से जुड़े दस्तावेजों सहित अहम सबूत मिले हैं। इन आधारों पर 11 आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया गया है, जिनमें से सभी फिलहाल जेल में हैं। हालांकि इस पूरे मामले के मुख्य मास्टरमाइंड सहित कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।

मामले की जांच के अनुसार, यह एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ अपराध है। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

About The Author

See also  आरआईटी मोड़ चापड़ कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए के लेनदेन विवाद में चलाया था चापड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed