पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर भाजपा महानगर कमिटी ने पुजारियों को भेंट की राशन सामग्री

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: देशव्यापी लॉकडाउन के बीच शहर के मन्दिरों व घरों में कोई धार्मिक अनुष्ठान ना होने से पुरोहित के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति समेत कई समस्याएं उत्पन्न हो गयी है। शहर के पुजारियों के इसी समस्या पर संज्ञान लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर भाजपा जमशेदपुर महानगर कमिटी ने साकची स्थित मनोकामना मंदिर एवं पुराना कोर्ट के समीप स्थित कचहरी बाबा मंदिर के पुजारियों को राशन सामग्री भेंट की। पुजारियों ने तिलक लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर की जा रही सेवा भाव को सराहा। इस दौरान उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र में स्थित मंदिर के पुजारियों को भी पूर्व में आर्थिक सहयोग समेत राशन सामग्री प्रदान की गयी है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर धार्मिक अनुष्ठान व मंदिर में पूजा करने की पाबंदी से पंडित समाज को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों व जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने को संकल्पबद्ध है।इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला मंत्री राकेश सिंह, मुनचुन प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  उपकारा में अचानक छापा, सुरक्षा व्यवस्था की जांच से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed