Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । जिले के मुसाबनी ईलाके में तीन जंगली हाथियों के घुसने की खबर है. घटना की जानकारी पाकर आस-पास के लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग भयभीत हैं और वन विभाग के अधिकारियों से जंगली हाथी को वहां से भगाने की गुहार भी लगा रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह खबर आज सुबह तक फैली जब हाथियों का झुंड चिंहाड़ रहा था. इसके बाद लोग उस दिशा में गये तब देखा कि यूसील की बंद कंपनी के भीतर हाथी विचरण कर रहा था. हाथी कंपनी के भीतर कैसे घुसा यह भी जाचं का विषय है.

घटना की जानकारी पाकर वन विभाग का सरकारी अमला पहुंच गया है. विभाग के अधिकारी गांव के लोगों से कह रहे हैं कि अगर हाथी को छेड़ने का काम नहीं किया जाता है तो वह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा. वन विभाग की ओर से कहा गया है कि हाथियों को वहां से सुरक्षित हटाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए टीम भी पहुंच गई है.

See also  सरस्वतिया नदी बचाने उतरे युवा, अभियान ने पकड़ी रफ्तार तो SDM को मिला सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed