बोलेरो से ले जाई जा रहीं 3 गाय बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार

Advertisements

सरायकेला : जिले की कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से तीन गाय बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बोलेरो वाहन संख्या OR090-3887 से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने पुड़ीसिल्ली क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस को देखते ही तेज गति से वाहन लेकर कपाली की ओर भागने लगा। पीछा करने पर चालक हासमी मोहल्ला में बोलेरो छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से तीन गाय बरामद हुईं, जिन्हें सुरक्षित कब्जे में लेकर बोलेरो जब्त कर लिया गया।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। चालक के पकड़े जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां पहुंचाया जाना था।

About The Author

See also  जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द करने का आदेश वापस लेने की मांग, रेलवे AGM से मिले सतबीर सिंह सूमो

You may have missed