विद्यापति नगर में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर निवासी 24 वर्षीय कशिश कुमारी ने शनिवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जब देर तक सुबह के समय दरवाजा नहीं खुला, तब परिवार के लोग परेशान हो गये और पड़ोसियों को घटना की जानकारी देने के बाद दरवाजा को किसी तरह से तोड़ा गया. इस दौरान लोगों ने देखा कि कशिश फंदे पर झूल रही है. इसके बाद घटना की जानकारी सिदगोड़ा थाने पर जाकर दी गयी. पुलिस ने घटना के बाद शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. इधर परिवार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कशिश अपने कमरे में सोने के लिये चली गयी थी. बताया जा रहा है कि वह पड़ोस के ही एक दुकान में काम भी करती थी. सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया. समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मृत्यु के बाद भी रोशन हो सकती है किसी की दुनिया, RIMS में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू

You may have missed