स्वर्णरेखा नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत ,ईद की खुशियां मातम में तब्दील…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय हनीफ जशन की मौत हो गई जबकि उसे बचाने गया साथी शेख फरहान बाल बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय मछुआरों ने दोनो को नदी से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पाकर हनीफ के परिजन भी एमजीएम पहुंचे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हनीफ के दोस्तों ने बताया कि वह शेख फरहान के साथ घूमने निकला था. उन्हे पुलिस ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया हनीफ नदी में नहाने गया था तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए फरहान भी कूद पड़ा और डूबने लगा. पास मौजूद मछुआरों ने दो को नदी से बाहर निकाला.

हनीफ दो भाईयों में बड़ा था. पिता विदेश में काम करते है जबकि हनीफ भी तीन दिनों बाद विदेश जाने वाला था. हनीफ की मौत से घर में ईद की खुशियां मातम में बदल गई.

About The Author

See also  145 अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तय, प्रशासन के फैसले से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed