अभिजीत प्लांट से चोरी गए स्क्रैप के साथ 2 गिरफ्तार…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : बुरुडीह में बंद पड़े अभिजीत प्लांट से चोरी गए स्क्रैप के सात पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बुरुडीह के ही रहने वाले हैं. इसमें से एक का नाम लक्ष्मण माझी है. वह बुरुडीह असुरा का रहने वाला है. इसी तरह से दूसरे का नाम जगदीश पात्रो है और वह बुरुडीह गांव का रहने वाला है. गुप्त सूचना पर दोनों की गिरफ्तार उनके आवास से ही की गई. इसके बाद पूछताछ के बाद दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनों की निशानदेही पर ही पुलिस टीम ने असुरा गांव में छापेमारी कर स्क्रैप लोडेड एक पिकअप वैन भी बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि बरामद स्क्रैप को बंद पड़े अभिजीत कंपनी से चुराए गए थे. घटना के संबंध में कंपनी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सादगी का संदेश! अर्जुन मुंडा ने अचानक घटाया काफिला, लोगों में चर्चा तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed