जन सेवा संघ ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 182 यूनिट रक्त संग्रह, चिकित्सकों को किया सम्मानित

जमशेदपुर : जन सेवा संघ ट्रस्ट ने अपने 10वें स्थापना वर्ष के मौके पर धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में छठवां रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 182 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस दौरान ट्रस्ट को लगातार सहयोग और सेवा देने वाले डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. निखिल महतो, डॉ. शुभाशीष दास, डॉ. उज्ज्वल सर, डॉ. सुदेश मिश्रा एवं डॉ. हामेद खान को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान के लिए आभार जताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, जम्बू अखाड़ा के बंटी सिंह, गोविंदपुर के समाजसेवी बंटी सिंह, समाजसेवी जुगुन पाण्डेय, बाबू बीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, अनीशा सिन्हा, रीना सिंह एवं रितिका श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है और इसी भावना के साथ ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ है।
शिविर को सफल बनाने में पंकज कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल शर्मा, कुणाल शर्मा, मिथु कुमार, अभिषेक कुमार, अमन सिंह, सपना थापा, अमृत कौर, उत्कर्ष कुमार, हेमंत माइती, सुनील गुप्ता, अभिजीत भट्टाचार्य, विजय चौहान, सूरज सिंह, बरनाली बक्शी, कृष्ण मोहन, कन्हैया प्रसाद, रोहित पांडे, मनीष मुखी, राम ठाकुर, मोहन भुईया, मनप्रीत सिंह, सौरभ पोद्दार, गोलू कुमार सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों का योगदान रहा।


