पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर और मंझारी की 12 युवतियों का हो रहा है तमिलनाडु में शोषण, सीएम ने की पहल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी और तांतनगर की 12 युवतियों को रोजगार देने के नाम पर कुछ दलाल तमिलनाडु लेकर गए थे. वहां पर युवतियों से काम तो लिया जा रहा है और साथ में उनका शोषण भी किया जा रहा है. किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिली है. इसके बाद जिला परिषद तक मामला पहुंचा. जिला परिषद की पहल पर सीएम तक मामला पहुंचा है. अब तमिलनाडु की युवतियों को तमिलनाडु से मुक्त कराने की पहल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सबसे पहले झारखंड के सीएम, तमिलनाडु के सीएम, डीजीपी, श्रम आयुक्त और पश्चिमी सिंहभूम के डीसी को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी थी. अब इस दिशा में पहल करनी शुरू कर दी गई है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि तमिलनाडु में फंसी युवतियां जल्द और अपने घर पहुंच जाएंगी.

About The Author

See also  चाट-समोसे और मिठाइयों में कैंसरकारी रंग का खुलासा, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed