10 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या, घर से लापता होने के बाद खेत में मिला शव

Advertisements

गोड्डा : जिले के बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में 10 साल की बच्ची नीतू गरैंडी (पिता- तलवा गरैंडी) की गला काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान घर का दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर बच्ची अपने बिस्तर से गायब मिली। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर के पास ही उसका सिर कटा शव मिला। घटना के दौरान घर की बिजली भी काट दी गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों और पंचायत की मुखिया सोनी मुर्मू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुखिया पति ने ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसडीपीओ वरुण रजक, मेहरमा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो और ललमटिया इंस्पेक्टर रूबी मिंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर के पीछे खेत से बच्ची का धड़ बरामद हुआ, जबकि घंटों की छानबीन के बाद करीब 300 मीटर दूर खेत से उसका सिर मिला।

About The Author

See also  दीपावली-छठ पर दुर्ग-बरौनी और रांची-गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें