भाजपा नेता निर्भय सिंह का निधन, TMH में ली अंतिम सांस

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कद्दावर भाजपा नेता निर्भय सिंह का शुक्रवार दोपहर टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में निधन हो गया। वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई थे। साकची के काशीडीह निवासी निर्भय सिंह भाजपा की राजनीति के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए TMH लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान हार्ट अटैक की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें तत्काल कैथ लैब में स्थानांतरित किया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब 2 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About The Author

See also  मिशनरी स्कूल के फादर पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात