बिहार की 10 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे 10-10 हजार

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. योजना की शुरुआत से अब तक 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है. अधिकारियों के अनुसार, भुगतान की प्रक्रिया शुरू होते ही सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर पुष्टि का मैसेज भी भेजा जाएगा. सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. नीतीश सरकार यह योजना विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लाई थी। इसके तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये की मदद की जा रही है। 6 महीने बाद समीक्षा कर इस पैसे रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की मदद और दी जाएगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा जीविका समूह से जुड़ने की शर्त रखी है। बताया जा रहा है कि पूर्व से जीविका समूह से जुड़ीं महिलाओं को पैसा भेजा जा चुका है। अब उन लाभार्थियों को राशि भेजी जानी है, जो यह योजना शुरू होने के बाद जीविका दीदी बनी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बैद्यनाथ धाम पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पूजा-अर्चना कर बिहार के लिए मांगी खास दुआ, सुरक्षा रही कड़ी

Thanks for your Feedback!

You may have missed