ओभरलोड बालू लदे वाहनों के विरूद्ध चलाए गए अभियान में 1 ट्रक व 11 ट्रैक्टर को किया गया जब्त

Advertisements

बिक्रमगंज (धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- एक बड़ी खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से आ रही है, जहाँ हमारेचैनल के द्वारा दो दिनों से लगातार ओभरलोड बालू ढुलाई के विरुद्ध प्रमुखता से खबर दिखाने पर खबर का हुआ असर और अधिकारियों की नींद खुली।अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओभरलोड बालू लदे 12 वाहनों को जप्त कर लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आपको बतादे की काफी लंबे समय तक बालू खनन पर प्रतिबंध लगने के बाद कुछ दिन पहले कुछ मानक व नियमो के बीच नीतीश सरकार ने बालू खनन करने का आदेश किया है। सरकार का आदेश होने के बाद से रोहतास की बालू घाटों पर खनन शुरू कर दिया गया है। घाट पर बालू खनन शुरू होने के साथ-साथ दलालों व लाइनरो के बदौलत लगातार बे रोक टोक ओभरलोड बालू लदे वाहनों का परिचालन भी शुरू हो गया है, जिससे सरकार को काफी राजस्व का क्षति भी हो रहा है, जिसका प्रमुखता से दो दिनों तक लगातार खबर दिखाया गया, ओभरलोड बालू के विरूद्ध खबर दिखाने के बाद अधिकारियों की नींद खुली और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्रमगंज सीओ आलोक चन्द्र रंजन और थानाध्यक्ष के द्वारा रात्रि में ओभरलोड लोड बालू लदे 5 ट्रैक्टर और सुबह में ओभरलोड बालू लदे 1 ट्रक व 6 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।

आपको बतादे की प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा ओभरलोड बालू के विरुद्ध बिक्रमगंज सीओ और थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का दिशा निर्देश दिया गया।

दिशा निर्देश मिलने के बाद ओभरलोड बालू ढुलाई के विरुद संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाते हुए बिक्रमगंज सीओ और थानाध्यक्ष के द्वारा कुल ओभरलोड बालू लदे 12 वाहनों को जप्त कर विस्कोमान के कैम्पस में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

About The Author

You may have missed