जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ₹1.50 करोड़ की योजना स्वीकृत, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Advertisements

बेड़ो (रांची) : बेड़ो मेन रोड और एनएच-43 की स्थिति को लेकर बुधवार को विधायक कार्यालय में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रखंड अध्यक्ष प्रो. करमा उरांव ने कहा कि भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को बेड़ो बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि पलमा से गुमला तक एनएच-43 का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में किया था, लेकिन बेड़ो शहरी क्षेत्र में जरिया ब्रिज से थाना होते हुए बारीडीह ब्रिज तक की सड़क की अनदेखी की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रो. करमा उरांव के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति की जानकारी मिलने के बाद करीब चार माह पूर्व कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद विभागीय पदाधिकारियों से सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार कराया गया। करीब 1.50 करोड़ रुपये की योजना अब स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपप्रमुख सह मंत्री प्रतिनिधि मुदस्सिर हक, देवनिस तिग्गा, नवल किशोर सिंह, मो. फहीमुल हक समेत अन्य मौजूद थे।

 

About The Author

See also  बाल दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, भगत हाउस ने हासिल किया पहला स्थान

You may have missed