आर आई टी थाना क्षेत्र के झा बगान में पहुंची अंचल की टीम ,अवैध कन्स्ट्रक्शन रुकवाया , रोक के बावजूद संजय झा के द्वारा किया जा रहा था कन्स्ट्रक्शन …पूर्व में हो चुकी है मारपीट…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से भु- माफियाओ की मनमर्जी देखने को मिल रही है। बता दें कि थाना क्षेत्र के झा बगान कहे जाने वाले क्षेत्र में पिछले कई दिनों से प्रशासन के रोक टोक के बावजूद भी अवैध कन्स्ट्रक्शन का काम संजय झा के द्वारा किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज अंचल की टीम बगान पहुँच कर काम को रुकवा दिया। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब काम रुकवाया गया लेकिन बावजूद इसके काम रुकता नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस जमीन के मामले में कई दिग्गजों समेत कुछ अधिकारी के भी संलिप्त होने की बात सामने आ रही है। संजय झा के द्वारा बीते दिनों विरोध करने वालों के साथ मारपीट भी किया गया । जिसके बाद दुबारा से बाउन्ड्री का काम कराया जा रहा था। जानकारी के अनुसार कल दिन में बाउन्ड्री का काम कराया गया था लेकिन रात में किसी अन्य के द्वारा तोड़ दिया गया। जिसे आज फिर से जोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अंचल की टीम के द्वारा काम रुकवाया गया। हालांकि सूत्र बताते है कि झा बगान प्रशासन के लिए भी एक चुनौती है । क्योंकि जमीन की खरीद बिक्री भी संजय झा के संरक्षण में ही होता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed