राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में युवा मंडल विकास अभियान समापन समारोह का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-दिनांक 8 दिसंबर 2021 को नेहरु युवा केंद्र संगठन सरायकेला द्वारा गम्हरिया प्रखंड के काली मंडप एमआइजी कॉलोनी आदित्यपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में युवा मंडल विकास अभियान समापन समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने कहा कि गम्हरिया आदित्यपुर क्षेत्र के कई युवा युवा मंडल बनाकर समाज में सामाजिक समरसता बनाते हुए सार्थक पहल करने हेतु आगे आए हैं और अपने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने हेतु संकल्पित हैं | इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्य करने वाले कई युवाओं को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य रुप से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मोनिका महतो, प्रहार यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रियांशु राज, उपाध्यक्ष दीपक राय,उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, उपाध्यक्ष मनीष यादव, भगत सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष पंकज कुमार,उपाध्यक्ष राहुल कुमार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिषेक कुमार,उपाध्यक्ष साहिल, उपाध्यक्ष रिकी एवं अन्य युवा उपस्थित थे |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

You may have missed