निकाय चुनाव की वजह से यादव समन्वय समिति का पारिवारिक मिलन समारोह स्थगित, बैठक की लिया गया निर्णय

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : निकाय चुनाव की वजह से यादव समन्वय समिति ने 8 फरवरी को प्रस्तावित अपना पारिवारिक मिलन समारोह स्थगित कर दिया है. इस बात का निर्णय बीती शाम बैठक कर लिया गया है. बता दें कि
यादव समन्वय समिति कोल्हान की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई है. बैठक में नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता की स्थिति में आगामी 08 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रस्तावित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया. अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के साथ हुए पत्राचार एवं चर्चाओं की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी. समिति के संस्थापक सदस्य एस.एन. यादव, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य जनार्दन कुमार, विमलेंदु राय, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए. सभी पहलुओं पर विचार के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक स्तर पर संभावित कठिनाइयों को देखते हुए 08 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को तत्काल स्थगित किया जाए, तथा नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद नई तिथि निर्धारित कर आयोजन किया जाए. इस अवसर पर समिति के महासचिव श्रीराम यादव, सकलदेव यादव, बैजू यादव, बिरेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed