यादव समन्वय समिति ने पूर्व डीएसपी माहेश्वरी प्रसाद को दी श्रद्धांजली

Advertisements

JHARKHAND: आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-04 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन के सभागार में संपन्न हुई यादव समन्वय समिति की श्रद्धाँजली सभा में पूर्व डीएसपी स्व माहेश्वरी प्रसाद को भावभीनी श्रद्धाँजली दी गई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व माहेश्वरी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया. वहीं, वक्ताओं ने स्व माहेश्वरी प्रसाद के पुलिस सेवा के दौरान उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं संवेदनशील व्यक्तित्व को स्मरण किया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी सेवा एवं व्यवहार से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई और उनके निधन से समाज तथा उनके शुभचिंतकों को अपूरणीय क्षति हुई है. श्रद्धाँजली सभा की अध्यक्षता यादव समन्वय समिति, कोल्हान के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने तथा संचालन बीरेन्द्र सिंह यादव ने किया. इस अवसर पर श्रीराम यादव, राजेश कुमार, जनार्दन कुमार, पूर्व डीएसपी शिवनाथ यादव, अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार, रामवचन सिंह, विजय यादव, सिद्धनाथ सिंह, बिन्देश्वरी सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, बैजू यादव, घनश्याम यादव आदि उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कांडी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रयागराज के रहने वाले हैं तीनों

You may have missed