World Health Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस….. 

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- हर साल दुनिया भर में 7 अप्रैल के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में हर साल आज यानी 7 अप्रैल के दिन वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और कई स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा सेमिनार, नाटक, भाषण, आदि माध्यमों से स्वस्थ रहना क्यों जरूरी है, लोगों को इसका महत्व समझाया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास?

साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस खास दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। दुनियाभर में बढ़ते बीमारियों के मामलों के चलते लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए WHO द्वारा इसकी पहल की गई, जिसके 2 साल बाद यानी सन 1950 में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली और 7 अप्रैल 1950 को ही दुनियाभर में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया।

क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम?

वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने के लिए हर साल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक खास थीम तय की जाती है। वहीं, इस साल WHO द्वारा ‘माय हेल्थ माय राइट’ (My Health My Right) थीम के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का फैसला किया है। ये थीम दर्शाती है कि स्वास्थ्य ही मानव के जीवन की असली बुनियाद है। साथ ही किसी भी व्यक्ति की सेहत उसका अधिकार है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed