जनगणनाकर्मी बनकर महिला को बंधक बना लूटपाट, दो संदिग्ध हिरासत में

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्रीकृष्णा उद्यान के गोविंदा ब्लॉक में जनगणनाकर्मी बनकर महिला को बंधक बनाने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटना से जुड़े कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। तकनीकी सेल भी मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अब तक मिले फुटेज में महिला और दोनों बदमाशों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना में घायल लीलावती अम्मा को मंगलवार को टीएमएच अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद बुधवार को उन्होंने मानगो थाना में लिखित आवेदन देकर एक महिला समेत तीन अज्ञात लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

आरोप है कि 31 अगस्त की दोपहर एक महिला समेत तीन लोग जनगणनाकर्मी बनकर लीलावती के फ्लैट में जबरन घुसे थे। उन्होंने महिला को बंधक बनाकर मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और गले से सोने की चेन तथा कान की बालियां उतरवा लीं। घर में रखे अन्य गहने और कीमती सामान भी ले लिए गए। इसके बाद लीलावती को बालकनी में बंद कर आरोपी फरार हो गए। महिला ने बालकनी से शोर मचाकर पड़ोसियों से मदद मांगी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  जेएसएससी सीजीएल जांच में 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों पर संदेह, अब तक 36 गिरफ्तार

 

About The Author

You may have missed