जाबिर पुल के पुनर्निर्माण की तैयारी, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की भी होगी मरम्मत

Advertisements

जमशेदपुर : मूसलाधार बारिश और खरकई-सुवर्णरेखा के बढ़े जलस्तर से प्रभावित मानगो के जाबिर पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पुल के डूबने से आवागमन प्रभावित होने के बाद जिला प्रशासन ने तकनीकी जांच कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करा ली है। अब प्रशासनिक स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को वरीय अधिकारियों, अभियंताओं और नगर निकायों के साथ बैठक कर बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और संपर्क पथों की तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त ने सभी बीडीओ और कार्यपालक अभियंताओं से कहा कि पानी उतरते ही क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और संपर्क पथों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करें। प्राथमिकता उन रास्तों को दी जाएगी, जहां नुकसान के कारण स्कूली बच्चों के आवागमन या मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो सकती है। पुल-पुलियों में फंसे मलबे को हटाने, जलनिकासी बनाए रखने, एनएच पर बने गड्ढों को तत्काल भरने और एनएचएआई से बारिश में क्षतिग्रस्त पथों का सुदृढ़ीकरण कराने को भी कहा गया है।

प्रशासन ने जलजमाव खत्म होने के बाद प्रभावित बस्तियों में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। बारिश में जिन लोगों के मकान ढह गए हैं, उनकी सूची तैयार कर पात्र परिवारों को सरकारी आवास योजना से जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में डीडीसी नागेंद्र पा सवान, एडीसी अनुराग तिवारी, जिला योजना पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

 

About The Author

You may have missed