जुगसलाई में महिला ने खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरी शंकर रोड निवासी 57 वर्षीय साबरा खातून ने धारदार हथियार से खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतिका के बेटे नियाज़ ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. साकची के डॉक्टर दिलीप कुमार से उनका इलाज चल रहा था. इसके पूर्व भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था पर घर वालों ने उन्हे पकड़ लिया था. आज दोपहर 2.30 बजे उसने अचानक से धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया. लहूलुहान अवस्था में उसे इलाज के लिए टीएमएच लेकर आए जहां उसे मृत बता दिया गया. सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस भी टीएमएच पहुंची और साबरा के बेटे से उसका बयान लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed