जंगल में महिला से लूट के बाद मारपीट, घटना से इलाके में फैली दहशत

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में एक महिला के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने महिला से सामान लूटने के बाद उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है।अधिकारियों की ओर से घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। इलाके में सुरक्षा को लेकर भी निगरानी बढ़ाई गई है।घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वह पूरी तरह सुनसान है और वहां लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी लगातार महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।चिंताजनक बात यह है कि इसी इलाके में दो दिन पहले सुबह टहलने निकली एक महिला से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली गई थी। लगातार दूसरी वारदात के बावजूद अपराधियों का सुराग नहीं लगना पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से मानगो के लोगों, खासकर महिलाओं में भय और असुरक्षा की भावना गहरा गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed