जब जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है तब तब भगवान अवतरित होते हैं – विनोद जी महाराज

0
Advertisements
Advertisements

दावथ ( रोहतास):- भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास विनोद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। शाहपुर में आयोजित शतचंडी यज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा विनोद जी महाराज व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
See also  बिहार:“सर... सर... प्लीज़!” कहती रही महिला, गाड़ी में बैठे रहे शिक्षा मंत्री, हाथ में अर्जी लिए गेट पकड़कर दौड़ती रही पीड़िता...

Thanks for your Feedback!

You may have missed

WhatsApp us