मात्र पांच पैक्सों में ही शुरू हुई गेंहू की खरीदारी

Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- दावथ प्रखंड क्षेत्र में गेहूं खरीद की आधी समय समाप्त हो गया है। लेकिन अभी तक केवल पांच पैक्स द्वारा ही गेहूं खरीद किया जा रहा है। बाकी चार पैक्स अध्यक्ष चावल उठाव नहीं होने, जगह के अभाव व सरकारी लचर व्यवस्था के कारण गेहूं नहीं खरीद रहे हैं। जिससे संबंधित पंचायतों के किसानों द्वारा मजबूरन कम दर में बिचौलियों को गेहूं बेचने को मजबूर हैं। डेढगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह उसरी पैक्स अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि अभी तक चावल का उठाव नहीं होने के कारण से गोदाम भरा हुआ है जिसके कारण गेहूं खरीद नहीं हो रहा है। वहीं सरकार व अधिकारियों के लापरवाही से सीसी का अधिक व्याज चुकाना पड़ रहा है। वहीं बीसीओ पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि दावथ प्रखंड के जमसोना, बभनौल, सेमरी, सहिनांव, इटवां पैक्स द्वारा गेहूं खरीद किया जा रहा है। बाकी पैक्स भी गेहूं खरीद करेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed