Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- कोचस  प्रखंड क्षेत्र के करमछाता मे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब घटी जब दशरथ पासवान उम्र 50 वर्ष पिता रूपलाल पासवान घर के टुल्लू पंप स्टार्ट करने के लिए स्विच को दबा रहा था तभी अचानक उसमें करंट आ गई जिसमें जोरदार करंट ने उनको जमीन पर झटके से फेंक दिया और वह जमीन पर गिर बेहोश हो गए। घर के लोगों ने हल्ला किया अगल बगल से लोग जुट कर आनन-फानन में उन्हें निजी किलनिक में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही उन को मृत घोषित कर दिया। उधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और घर के आसपास के लोगों में मातम सा छा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed