चोरी करने के लिए गया डॉक्‍टर के घर, AC और पंखा चलाकर सो गया, नींद खुली तो पुलिस सामने कढ़ी मिली…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- लखनऊ में डॉ. सुनील पांडेय का एक मकान इंदिरानगर सेक्टर 10 में है। वह वहीं परिवार के साथ रहते हैं। यह मकान बंद रहता है। कभी-कभार यहां आते हैं। उनकी कुछ गृहस्थी और फर्नीचर यहां रखा है। तड़के मौका पाते ही ताला तोड़कर कपिल घर में घुसा था। उसने इंनवर्टर की बैटरी गीजर बर्तन और कुछ अन्य सामान दो बोरियों में भर लिया। वहां सिगरेट पी और फिर सो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंदिरानगर सेक्टर 20 में डॉ. सुनील पांडेय के घर रविवार तड़के ताला तोड़कर घुसे चोर ने बर्तन समेत अन्य सामान समेटा। उसे एक बोरी में रखा। इसके बाद एसी और पंखा चलाकर वहीं सो गया। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह नौ बजे पुलिस और डॉक्टर पहुंचे और चोर को रंगे हाथ धर दबोचा।

डॉक्टर और पड़ोसियों ने चोर को पहले जमकर पीटा। गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक, गिरफ्तार चोर मुसद्दीपुर का रहने वाला कपिल कश्यप है। डॉ. सुनील पांडेय का एक मकान इंदिरानगर सेक्टर 10 में है। वह वहीं परिवार के साथ रहते हैं। यह मकान बंद रहता है। कभी-कभार यहां आते हैं। उनकी कुछ गृहस्थी और फर्नीचर यहां रखा है।

बोर‍ियों में सामान रखने के बाद वहीं सो गया चोर 

तड़के मौका पाते ही ताला तोड़कर कपिल घर में घुसा था। उसने इंनवर्टर की बैटरी, गीजर, बर्तन और कुछ अन्य सामान दो बोरियों में भर लिया। बोरियों में सामान रखने के बाद उसने वहां सिगरेट पी और फिर सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा पड़ा देखा तो डॉ. को सूचना दी। डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को बताया।

पुल‍िस ने चोर को जगाकर क‍िया ग‍िरफ्तार 

पुलिस और डॉक्टर के साथ कुछ पड़ोसी भी घर के अंदर पहुंचे। वहां कपिल सोता मिला। उसे जगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से माल भी बरामद कर लिया गया। एसीपी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि कपिल के खिलाफ चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। वह कुछ माह पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटा था।

About The Author

Thanks for your Feedback!