झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड:झारखंड में मौसम ने करवट ली है और एक बार फिर लौटते मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, वहीं रविवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के छह जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में स्थित पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, तथा उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में 15 सितंबर को भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी जैसे मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी भारी बारिश का अनुमान है, और इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 7.6 किलोमीटर ऊपर तटीय बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सिस्टम के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। यह प्रणाली निम्न दबाव में परिवर्तित होकर पश्चिम उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ रही है, जिससे झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसमी गतिविधियां बढ़ेंगी।

राजधानी रांची में दिनभर रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

See also  महिला की मौत का रहस्य गहराया, मोबाइल CDR खंगालने में जुटी पुलिस

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। गिरिडीह के बेंगावार में 79 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि गोड्डा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!