झारखंड में फिर बदला मौसम, 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; जानें अगले 5 दिन का हाल

Advertisements

झारखंड : बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे लगे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना लो प्रेशर एरिया अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को पलामू प्रमंडल के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 1 सितंबर को रांची समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची, खूंटी, चतरा और सरायकेला-खरसावां के लिए येलो अलर्ट है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सोमवार को रांची में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई और करीब 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में लातेहार के महुआडांड़ में सबसे ज्यादा 171 मिमी बारिश हुई। डुमरिया में 112.2 मिमी, मझगांव में 95.4 मिमी, चाकुलिया में 92.4 मिमी और मुसाबनी में 80.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोहरदगा में 41 मिमी, जमशेदपुर में 39 मिमी और चाईबासा में 29.3 मिमी बारिश हुई। 2 सितंबर को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 3 सितंबर को वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 4 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और राजधानी समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 और 6 सितंबर को भी आंशिक बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश का अनुमान है।

About The Author

You may have missed