पावर कट की वहज से बाधित हुई जलापूर्ति, आम लोग परेशान
Advertisements

Advertisements

Advertisements

आदित्यपुर एवं आस पास के क्षेत्रों में अनियमित पावर कट की वजह से आज जलापूर्ति बाधित रही. जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी. बाधित जलापूर्ति का कारण अनियमित पावर कट बताया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि सीतारामपुर डैम से आदित्यपुर और आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है. और सीतारामपुर डैम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी मेसर्स जिंदल की है. जलापूर्ति बाधित होने की वजह से आदित्यपुर के तकरीबन 20 हजार परिवारों को पानी की समस्या उठानी पड़ रही है.
Advertisements



