105 वर्षीया कौशल्या देवी का निधन, सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व पार्षद संदीप साहू की दादी एवं बंता नगर निवासी कौशल्या देवी का निधन शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे हो गया। वह करीब 105 वर्ष की थीं। उनका मूल निवास सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातु प्रखंड में था। परिवार और आसपास के लोगों में उनके निधन से शोक का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9:30 बजे बंता नगर स्थित पूर्व पार्षद संदीप साहू के आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, जो पार्वती घाट बिष्टुपुर के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार में परिजन, शुभचिंतक और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कौशल्या देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

See also  जकमोऔर अधिवक्ता संघ 13 जून को करेगा धरना प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed