गोलमुरी में स्कूटी से बेच रहा था ब्राउन शुगर, गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । गोलमुरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर तस्कर स्कूटी पर सवार होकर ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इसके बाद छापेमार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने खुद का नाम सूरज सिंह बताया है और वह गोलमुरी क्लब रोड का रहने वाला है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसका आपराधिक इतिहास टटोल रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह इसके पहले भी कभी जेल गया था या नहीं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सूरज के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी. इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की गई. इसके पहले मानगो में एक महिला कार से ब्राउन शुगर की बिक्री सालों पूर्व कर रही थी. सूचना पर उस महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Advertisements
See also  आरवीएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा की खुशियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed