कुचाई के लोपटा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 को दबोचा

0
Advertisements

कुचाई। कुचाई थाना क्षेत्र को लोपटा में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस बीच पुलिस ने यहां पर छापेमारी के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही यहां से शराब बनाने संबंधित कई सामान को भी जब्त किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एसपी मुकेश कुमार लुणायत को गुप्त सूचना मिली थी कि लोपटा के एक मिट्टी के मकान में शराब की मिनी फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान वहां पर अफरा-तफरी मची हुई थी. छापेमारी के दौरान ही पुलिस टीम ने खदेड़-खदेड़कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में सिंकु सोय. सालुका बांकिरा, रामलाल हेंब्रम, गणेश मुंडा, राम सोय शामिल हैं. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.

About The Author

See also  वेल्लोर में बनेगा झारखंड भवन, सरकार को मिली 1.25 एकड़ जमीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed