वार्ड सचिवों ने माँग पत्र सौंपा,

Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास):- दावथ प्रखंड के वार्ड सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर दावथ प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी काशीनाथ सिंह को अपनी मांगों को लेकर आवेदन पत्र दिया। दावथ प्रखंड के वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि हमलोगो के द्वारा माँग पत्र दिया गया है उसमें मुख्य रूप से सरकार ने जो वार्ड सचिव को हटाकर नये वार्ड सचिव का बहाल करने का जो निर्णय लिया है उसे तत्काल भंग कर के पुनः हमलोगो को रखा जाय। क्योंकि हमलोग चार बर्षों तक आंशिक राशि मे वार्डो की सेवा किये है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे बिहार के वार्ड सचिवों को सरकारी कर्मी का दर्जा देकर उन्हें साठ बर्षों तक उनकी सेवा को विस्तार किया जाय।क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के चार बर्ष इसी कार्य में बिता दिये अब उनको हटाने के सरकार के फैसले न्याय, और तर्क संगत नहीं है। उन्होंने बताया कि,सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो पूरे बिहार में आंदोलन को और संघ के आवाहन पर तेज किया जायेगा। इसके लिए धरना प्रदर्शन सभी जगहों पर किया जायेगा, उनके साथ मौके पर सुरेश प्रसाद, सिधेशवरचौबे,रोहित कुमार, मुनमुन सिंह, विश्वजीत चौधरी, उमाशंकर भारती, हसन जैदी, कौशिक कुमार सिंह, उमेश सिंह, उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

You may have missed