Advertisements

बबुआ हमनी के मुंडेश्वरी माई के दर्शन करा दिहलन
दावथ /रोहतास (संवाददाता ):-बबुआ हमनी के मुंडेश्वरी माई के दर्शन करा दिहलन,उक्त बातें प्रखंड अंतर्गत गीधा पंचायत की 70 वर्षिय महिला धर्मशिला देवी, तिलेश्वरा देवी,तारामुनी देवी,लक्षमण साह आदि ने मुंडेश्वरी दर्शन कर लौटने के बाद कहा।.हथडिहां गांव निवासी वार्ड सदस्य महिला पुरष व इक्षुक लोगों को ताराचंडी धाम,मुंडेश्वरी मंदिर,भलुनी धाम, बखोरापुर काली मंदिर ,बिहियां महथिन देवी व ब्रम्भपुर शिव मंदिर आदि धामों का दर्शन करा रहे है। अपने खर्च पर ट्रैक्टर,आटो,मैजिक,सवारी आदि वाहनो का प्रबंध कर लोगों को भेज रहे हैं।अभी तक दो सौ लोगों को उक्त मंदिरों का दर्शन करा चुके हैं।.जबकि उनका यह अभियान लगातार चल रहा है।जिसमें आर्थिक रुप से कमजोर व वैसे बुजुर्ग शामिल हैं,जिनको या तो कोई पुत्र नहीं है,अथवा जिनके पुत्र इनकी मनोकामना पुरी नहीं कर रहे हैं। इस नेक कार्य का लोग सराहना कर रहे हैं व बड़े बुजुर्ग इनको आशिर्वाद दे रहे हैं।दूसरी बार निर्वाचित वार्ड सदस्य सह वार्ड संघ के अध्यक्ष चिंता हरण तिवारी ने कि अपने गांव हथडिहां सहित पंचायत के इक्षुक व्यक्ति जो उक्त धामों का दर्शन व पूजन करना चाहते हैं,उनको वाहन,खाना नास्ता,रहने आदि का व्यवस्था कर भेज रहा हुं।मेरी इक्षा है कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में अपने अराध्य की अराधना से वंचित न रहे।इसके लिए मै लगातार प्रयास करता रहुंगा।पंचायत के बाद पंचायत से बाहर के लोगों के लिए भी व्यवस्था किया जायेगा।इन लोगों का आशिर्वाद मेरे लिए काफी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed