मशाल जुलूस में भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों से भिड़ंत, बच्चों की मौत पर गुस्से का विस्फोट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

इम्फाल : मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले में दो बच्चों की मौत के विरोध में निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। हजारों लोग प्रतिबंधात्मक आदेशों को दरकिनार कर सड़कों पर उतरे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यह जुलूस गुरुवार शाम करीब 7 बजे सिंगजामेई इलाके से शुरू हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जुलूस आगे बढ़ते हुए चिंगामाथक इलाके तक पहुंचा, जहां सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। हालात बिगड़ने पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को सांस लेने में दिक्कत और हल्की चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह विरोध 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले में हुए बम धमाके में दो बच्चों की मौत के बाद भड़का है।

About The Author

See also  पार्टी कार्यालय में मृत मिले पूर्व मंत्री, सुसाइड नोट में अपमान और भ्रष्टाचार का जिक्र; निष्पक्ष जांच की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed