लगातार चोरी से भड़के ग्रामीणों का थाना घेराव, बोले- अब खुद करेंगे चोरों का ‘सेंदरा’

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : सिसई थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिसई थाना का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि इलाके में घर, दुकान और मवेशियों की चोरी लगातार बढ़ रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई असरदार नहीं दिख रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद चोरों का “सेंदरा” करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने बताया कि पोटरो गांव निवासी बालेश्वर साहू के घर को दो महीने में चार बार निशाना बनाया गया। चोर घर का लगभग पूरा सामान ले गए और परिवार को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से टूट चुका है और अब गांव छोड़ने की तैयारी में है। ग्रामीणों का कहना है कि 21 मार्च को चोरी के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन उसके साथियों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई और गिरफ्तार आरोपी भी कुछ दिनों में जमानत पर बाहर आ गया।

लोगों ने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है, इसलिए एक ही परिवार को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि चोरी भले छोटा अपराध माना जाए, लेकिन किसी की जीवनभर की कमाई लुट जाने का दर्द बहुत बड़ा होता है। इलाके में लगातार हो रही घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed