गिरगिट बना ‘विलेन’, 40 मिनट तक ठप रहे 50 कारखाने, इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक गिरगिट की वजह से करीब 50 कारखानों का उत्पादन करीब 40 मिनट तक ठप हो गया। अचानक बिजली ट्रिप होने के बाद जोरदार स्पार्क और धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह 10:03 बजे 33 केवीए सबस्टेशन तुपुदाना से जुड़े 11 केवीए कार्टन फीडर की हाई वोल्टेज केबल में फॉल्ट आ गया, जिसके कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 10:42 बजे सप्लाई बहाल हो सकी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिजली विभाग की टीम काफी देर तक खराबी का कारण नहीं खोज सकी। बाद में जांच में पता चला कि एक गिरगिट सैक्सनाइजर के संकरे हिस्से में तारों के बीच फंस गया था। उसके कारण दोनों फेज और अर्थ आपस में संपर्क में आ गए, जिससे शॉर्ट सर्किट होकर सप्लाई ट्रिप कर गई। फॉल्ट खोजने के लिए कर्मचारियों की दो टीमों को पेट्रोलिंग करनी पड़ी।

तुपुदाना विद्युत क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में गिरगिट, सांप और पक्षियों के कारण इस तरह की घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रणाली सक्रिय होने से बड़ा हादसा टल गया, वरना हाई वोल्टेज लाइन में भारी नुकसान हो सकता था.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed