पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण नाराज, 10 दिनों के बाद एक बार फिर अनिश्चितकाल के लिए नेशनल हाईवे सड़क करेंगें जाम

0
Advertisements

पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल के लिखित आश्वासन के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से सारंडा स्थित छोटानागरा व गंगदा पंचायत के ग्रामीण नाराज हैं. ग्रामीण 10 दिनों के बाद एक बार फिर अनिश्चितकाल के लिए नेशनल हाईवे (एनएच) सड़क जाम करेंगे. यह जानकारी गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल और समिति के पदाधिकारी मंगल कुम्हार ने दी है.दोनों ने बताया कि डीएमएफटी निधि से सारंडा स्थित छोटानागरा पंचायत के बाईहातु एवं गंगदा पंचायत के दोदारी गांव में स्थित आसन्न जलापूर्ति योजना में भारी भ्रष्टाचार की गई है. इसमें पीएचईडी विभाग के उच्च अधिकारी भी शामिल हैं और वे इस कार्य के ठेकेदार को बचाने में लगे हुये हैं. दोनों पंचायत के लगभग 24 गांवों में उक्त दोनों योजना व जलमीनार से घर-घर नल लगाकर जलापूर्ति करनी थी, लेकिन कुछ गांवों को छोड़ आज तक अधिकतर गांवों में पानी नहीं पहुंचा. कई गांवों में तो पाइप लाइन भी नहीं बिछाया गया है. प्रायः घरों को नल से जोड़ा नहीं गया है. इन दोनों योजना पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. इस मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीण बीते 14 मार्च को सलाई चौक पर एनएच को पूरी तरह से जाम कर दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed