जटाधारी के अवतार में जंगल में घूमते दिखे विक्की कौशल! सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज डेस्क:-एक्टर विक्की कौशल का एक नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस लुक में विक्की कौशल लंबे बालों और बढ़ी हुई बियर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। उनका ये खास लुक एक खास प्रोजेक्ट के लिए है, जो लीक हो गया है।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर विक्की कौशल अपनी कमाल की फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का रिस्पॉन्स मिला। अब विक्की कौशल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सामने आई इस तस्वीर में एक्टर जटाधारी शख्स के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्हें जंगल में घूमते देखा जा सकता है। ये तस्वीर कहां की है और किस वजह से एक्टर इस लुक में नजर आ रहे हैं ये आपको बताते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सामने आया विक्की कौशल का लुक
‘सैम बहादुर’ की रिलीज के बाद विक्की कौशल की आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा: द ग्रेट वॉरियर’ से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी खबरों ने काफी समय से फैंस का उत्साह बढ़ा रखा है। इसी बीच छावा के सेट से एक्टर का लुक भी लीक होते ही वायरल हो गया है। वायरल तस्वीरों में विक्की कौशल बेज रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनकी कमर पर लाल कपड़ा बंधा हुआ है। उन्होंने गले और कलाइयों में माला पहन रखी है। छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में फिट बैठने के लिए अभिनेता ने लंबी दाढ़ी और मूंछें रखी हैं। साथ ही उनके बाल भी लंबे दिख रहे हैं। सेट से एक्टर के वायरल लुक ने फैन्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है।
ऐसी होने वाली है फिल्म
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा था कि वह छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के इच्छुक हैं। फिल्म निर्माता ने कहा, ‘हमने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में देखी हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि छत्रपति संभाजी महाराज कितने महान योद्धा थे या मराठा साम्राज्य और महाराष्ट्र के प्रति उनका क्या योगदान था।’ फिल्म की कहानी डॉ. जयसिंगराव पवार की मराठी किताब पर आधारित है, जिसमें संभाजी के शासनकाल की घटनाओं और उपलब्धियों का वर्णन है। फिल्म मराठा साम्राज्य के गौरव और साहस के साथ-साथ संभाजी द्वारा सामना की गई व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौतियों को प्रदर्शित करेगी।

See also  मिर्जापुर: द मूवी ओटीटी पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग

फिल्म में कौन है विक्की कौशल की हीरोइन?
‘छावा: द ग्रेट वॉरियर’ का निर्माण दिनेश विजन और जियो स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म इस साल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ‘सैम बहादुर’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘संजू’ के बाद यह एक और फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल वास्तविक जीवन पर आधारित किरदार निभाते नजर आएंगे

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed