कॉलेज में अवैध फीस वसूली पर बवाल, छात्रों ने प्राचार्य को घेरा, पैसे वापसी की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

समस्तीपुर : दलसिंहसराय के आर.बी. कॉलेज में तृतीय सेमेस्टर नामांकन के दौरान अवैध शुल्क वसूली के आरोप के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को घेरकर ज्ञापन सौंपा और वसूली गई राशि वापस करने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्र नेता कुंदन यादव के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि स्नातक सत्र 2023-27 के नामांकन में छात्राओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्रों से भी शुल्क लिया गया, जबकि नियमों के अनुसार इन वर्गों को शुल्क में छूट मिलती है। छात्रों ने शाहपुर पटोरी के एएनडी कॉलेज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां विरोध के बाद शुल्क लौटाया जा चुका है, इसलिए यहां भी राशि वापस की जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय की होगी। इस संबंध में आवेदन की प्रति राजभवन, एलएनएमयू दरभंगा के कुलपति और दलसिंहसराय एसडीओ को भी भेजी गई है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों में नाराजगी बनी हुई है।

About The Author

See also  नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, छात्रों का प्रदर्शन तेज, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed