फैक्ट्री कर्मी की मौत पर हंगामा, परिजनों का फूटा गुस्सा, मुआवजा और नौकरी की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भितिया स्थित श्री खाटु श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की मौत के बाद रविवार को फैक्ट्री गेट पर जमकर हंगामा हुआ। 53 वर्षीय सुरेश राम महतो, जो भितिया गांव के निवासी थे और प्लांट में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव के साथ फैक्ट्री गेट पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों के अनुसार, करीब दो महीने पहले ड्यूटी के दौरान सुरेश राम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान फैक्ट्री गेट पर नारेबाजी की गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मामले में ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed