अज्ञात अपराधियों ने की ढाई लाख रुपए की लूट,घटना को अंजाम देकर अपराधी हुए फरार , मामले में जुटी पुलिस

Advertisements
Advertisements

राजपुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव के पास की घटना

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर – अकोढ़ी गोला मुख्य पथ पर नीमा गांव के पास दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने व्यवसाई से ढाई लाख रुपए लूट ली । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को घटित होने की बात बताई जा रही है । सूत्रों के हवाले बताया गया कि जय माता दी एजेंसी के मालिक राजन कुमार अपने सहयोगी सुनील कुमार के साथ राजपुर से कलेक्शन कर ढाई लाख रुपए बैग में लेकर बाइक से राजपुर से डिहरी के वास्ते जा रहे थे । डिहरी जाने के क्रम में घात लगाए हुए अपराधियों ने व्यवसाई का पीछा करते हुए बाइक से ओवरटेक कर व्यवसाई के बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिसके उपरांत व्यवसाई एवं उनके सहयोगी सड़क के किनारे गिर पड़े । चार की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोल व्यवसाई के हाथों से मारपीट करते हुए पैसों से भरा थैला को लेकर भाग निकले । इसकी जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित एजेंसी के मालिक राजन कुमार द्वारा चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर मामले में पुलिस अनुसंधान करने में जुट गई है ।

Advertisements

You may have missed