दावत-ए-इफ्तार में दिखी एकता की मिसाल, सभी समुदायों ने मिलकर बढ़ाया भाईचारा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधिकृत यूनियन ‘टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन’ की ओर से टेल्को कॉलोनी स्थित आदर्श मंडप-2 में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय, नगर प्रशासन के प्रमुख वीएन सिंह, जीएम गुलाम मंडल, डीजीएम सुभाष सिंह सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य व आरके सिंह फैंस क्लब के लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मंगलवार को सूर्यास्त के बाद रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अली रजा, रियाज अहमद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आलम, जमिल अहमद, असलम खान, सैयद मनुवर, अब्दुल रऊफ, अफताब हसन, सलीम जावेद, मोहम्मद वसीम, सब्बू हसन, साजिद खान और मेहमूद आलम सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Advertisements
See also  बार काउंसिल चुनाव का काउंटडाउन, 20 मार्च को 100 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed