बिना विवाद आदर्श चुनाव की मिसाल, सर्वसम्मति से चुने गए नए प्रधान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मनीफिट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सादगी और आपसी सहमति के साथ चुनाव कर एक आदर्श उदाहरण पेश किया। मंगलवार को आयोजित बैठक में “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” के जयकारे के बीच सरदार राजेंद्र सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान चुना गया। इस दौरान बिना किसी विवाद या हंगामे के सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें सरदार सोहन सिंह को मीत प्रधान और बीबी जसवीर कौर को स्त्री सत्संग सभा का प्रधान बनाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रधान बनने के बाद सरदार राजेंद्र सिंह ने संगत का आभार जताते हुए कहा कि वे गुरु ग्रंथ साहिब जी के सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और आगे धार्मिक कार्यक्रमों व समागमों को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे। वहीं कमेटी के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र सिंह सन्नी ने उम्मीद जताई कि नए प्रधान संगत की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और गुरुद्वारा कमेटी की गरिमा को और ऊंचा करेंगे।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सन्नी, हरपाल सिंह, तरसेम सिंह, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, रणधीर सिंह, दविंदर सिंह, मंजीत कौर, पलविंदर कौर, हरभजन कौर और स्वर्ण कौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

See also  आंधी के बाद ट्रांसफॉर्मर जलकर ठप, कई इलाकों में बिजली गुल से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed