महिला जिला अध्यक्ष रश्मि साहू के देखरेख में चापानल की मरम्मत करा कर पेयजल की व्यवस्था को किया गया शुरू

Advertisements

गम्हरिया (अभय कुमार मिश्रा ):-गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह, रापचा, डुमरा और दुग्धा पंचायत के कई गांव के चापानल लम्बे समय से खराब पड़े हुए थे। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू से की थी।इस विषय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ को पत्र के माध्यम से रश्मि साहू ने समस्या की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया था।आज एक टीम चापानल मरम्मत के लिए भेजा गया जिसे महिला जिला अध्यक्ष रश्मि साहू के देखरेख में बुरूडीह और रापचा पंचायत के कुल 4 चापानल की मरम्मत करा कर पेयजल की व्यवस्था को शुरू किया गया। डुमरा और दुग्धा पंचायतों के चापानल की समस्या का भी जल्द मरम्मत होगा।चापानल रिपेयरिंग होने पर ग्रामीणों ने श्रीमती साहू को धन्यवाद दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर, 35 वर्षीय युवक की मौत

You may have missed