नशा मुक्त भारत अभियान एंड मिशन स्पंदन के तहत देशभर में जारी नशामुक्त अभियान का जागरूकता रथ कल पहुंचेगा आदित्यपुर, ब्रह्मकुमारी बहनें निभाएंगी सहभागिता



Saraikela :स्वस्थ और विकसित भारत के सपना के साथ नशा मुक्त भारत अभियान एंड मिशन स्पंदन के तहत देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्त करने के अभियान में ब्रह्मकुमारी आश्रम सहभागिता निभा रही है. इसी अभियान के तहत एक यात्री बस जमशेदपुर के यूनिवर्सल पीस पैलेस सेंटर से निकली है. जिसका 7 अगस्त को राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस बस में एलईडी प्रोजेक्टर पर नशा मुक्ति के लिए लोगों को नशा मुक्त होने को प्रेरित कर रहा है. कल 10 अगस्त को यह बस आदित्यपुर पहुंच रहा है. जो नशा युक्त समाज को नशा मुक्त बनाकर नशा पान करने वाले व्यक्ति को नशा से मुक्त कर उसे सशक्त बनाने का संदेश देगी. इस दौरान आदित्यपुर में सुबह और शाम को जगह जगह कैम्प कर शपथ दिलाई जाएगी. जमशेदपुर के 18 केंद्रों के अलावा आसपास के स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण इलाकों में भी यह बस भ्रमण करेगी. यह जानकारी आज ब्रह्मकुमारी आश्रम आदित्यपुर की संचालिका बहन सुधा, बहन रिंकी, रेणु बहन, सावित्री बहन, प्रीति बहन, दुर्गा भाई आदि ने संयुक्त रूप से दी.
वाहन का खरकई पूल के पास सुबह 7 बजे स्वागत कर आदित्यापुर के विभिन्न जगहों पर घुमाया जाएगा. उन्होंने बताया कि हर मानव नशा मुक्त हो, उनका परिवार खुशनुमा हो और रोगमुक्त समाज बने, पूरा विश्व शांति प्रिय हो. इस अभियान के तहत देशभर के 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्त करने का लक्ष्य है. इस अभियान के तहत अब तक 4 करोड़ लोग नशा छोड़ने का संकल्प लें चुके हैं. यह अभियान ब्रह्मकुमारी आश्रम के राजयोग और भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है. बहनों ने बताया कि यह अभियान 7 अगस्त से 6 अक्टूबर तक चलेगा.




