जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस यूनिट व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं के लिए नि:शुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर :  मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस यूनिट व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं के लिए नि:शुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी महालिक व एनएसएस के को_ऑर्डिनेटर श्री अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि की बच्चों को अपने रक्त के ग्रुप की जांच अवश्य करवानी चाहिए ताकि कभी कोई दुर्घटना हो जाए तो उन बच्चों को तुरंत रक्त की व्यवस्था कर उनकी जान को बचाया जा सके। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे पूरे भारतवर्ष में इस कार्यक्रम की काफी सराहना की और उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि हम होने वाले दुर्घटना से बच सके और अपने आप को सुरक्षित कर सके । इस जांच शिविर में प्राचार्य सहित छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के कर्मचारी एवं शिक्षक ने भी अपनी रक्त की जांच करवाई ।इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के सीनेट के सदस्य प्रोफेसर सुभाष दास, इंटरमीडिएट के फैकल्टी इंचार्ज प्रोफ़ेसर जावेद अंसारी, प्रोफेसर नवनीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed