उपायुक्त के अध्यक्षता मे “हर घर जल उत्सव” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक संपन्न

0
Advertisements

सरायकेला-खरसावां: समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के उपस्थिति मे जल जीवन मिशन अंतर्गत “हर घर जल उत्सव” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रंजीत कुमार ठाकुर के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी नौ प्रखंडो के 1107 गाँव मे जल जीवन मिशन अंतर्गत अब तक 66 गाँव के 30112 घरों मे नल जल योजना से जोड़ा गया है। इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक मे उक्त सभी गाँव का सत्यापन कराते हुए गाँव मे गर्वम् सभगा आयोजित कर जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव कार्यक्रम किया जाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उक्त गावो के सत्यापन एवं घोषणा हेतु टीम गठित करने के नींदर्श दिए वही सत्यापन के दौरान पाई गई त्रुटियों का निराकरण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को नींदर्शित किया। उपायुक्त ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार यह प्रयास मे है की हर गाँव टोला मोहल्ले के हर घर को नल जल योजना से जोड़ा जाए इस हेतु विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही है । उपायुक्त ने कहा कई गाँव मे मुखिया द्वारा जलमिनार, चपानल का निर्माण कराया जा रहा है अतः वैसे क्षेत्रो मे योजनाओं का डुप्लीकेशान ना हो, साथ ही अवश्यक जगहों पर ही पेयजल हेतु नए होजनाओं का चयन हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा हर आंगनवाड़ी विद्यालय स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था है यह जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराए ताकि जँहा यह व्यवस्था ना हो वंहा बहाल किया जा सके।

See also  टाटा स्टील में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दो अधिकारियों को प्रमोशन और एक का तबादला

उपायुक्त ने शौचालय निर्माण के संबंध में वार्ता करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा हर गांव में शौचालय निर्माण का जांच कराएं, जांच रिपोर्ट ओडीएफ प्लस के अनुसार तैयार कर कार्यालय मे उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा वैसे गाँव जँहा शौचालय ना बना हो या किसी प्रकार की समस्या हो या ऐसे स्थान जंहा अधिक व्यक्तियों का आवागमन हो वहां सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु सम्बन्धित कार्यालय से आवेदन देकर डिमांड करें। उन्होंने कहा की ऐसे गांव जहां शौचालय निर्माण संख्या कम हुई है ऐसे क्षेत्र के मुखिया एवं जलसहिया के माध्यम से आवेदन प्राप्त करें ताकि प्रतिशत घरों में शौचालय बनाया जा सके। बैठक मे उपरोक्त के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धीतो पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed