बेकाबू ट्रक ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत; चालक गिरफ्तार

Advertisements

रांची : बुंडू क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जमशेदपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर दिलीप मुंडा तथा अमित साहू को अपनी चपेट में ले लिया। दिलीप मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित साहू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा के पास ट्रक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे टोल प्लाजा के पास सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन बाधित रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और जरूरी मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद देर रात करीब 11:30 बजे जाम समाप्त कराया गया। हादसे के बाद दोनों परिवारों और गांव में शोक का माहौल है।

 

About The Author

You may have missed